साल 2023 में हुआ आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा था, जिसके विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बनी थी।

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 ऑक्शन से पहले भारतीय फैंस को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर अफसोस जताया है।

ब्रूक आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद SRH का हिस्सा थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें हाल ही में ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया हैं।

हैदराबाद की टीम ने 24 वर्षीय ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था मगर वह अपने डेब्यू सीजन में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

उन्होंने 11 मैचों में 190 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल था। पर इसी बीच उन्होंने भारतीय फैंस पर विवादित बयान दे दिया था।